• Banaras Now, Varanasi
  • March 19, 2026

वाराणसी: काशी के प्रसिद्ध अन्नपूर्णा मठ मंदिर में संचालित अन्नक्षेत्र में गैस सिलेंडर की कमी के कारण भोजन व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बन गई थी। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गैस की आपूर्ति सुनिश्चित कराई।

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर संबंधित गैस एजेंसी के माध्यम से मंदिर परिसर में 20 गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए गए, जिसके बाद अन्नक्षेत्र की रसोई दोबारा सुचारु रूप से शुरू हो गई।

रोजाना सैकड़ों श्रद्धालुओं को कराया जाता है भोजन

जानकारी के अनुसार अन्नपूर्णा मठ मंदिर के अन्नक्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और जरूरतमंद लोगों को निशुल्क भोजन कराया जाता है। यहां रोजाना सैकड़ों लोगों के लिए भोजन तैयार किया जाता है।

हाल ही में गैस सिलेंडर की कमी के कारण रसोई संचालन प्रभावित होने की सूचना प्रशासन तक पहुंची थी, जिसके बाद तत्काल कदम उठाए गए।

DM के निर्देश पर तुरंत हुई कार्रवाई

मामले की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क कर गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद गैस एजेंसी की ओर से मंदिर परिसर में 20 सिलेंडर पहुंचाए गए।

महंत शंकर पुरी से भी की बातचीत

इस दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर के महंत शंकर पुरी से भी बातचीत कर अन्नक्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली और भविष्य में ऐसी समस्या न हो इसके लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का भरोसा दिया।

प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों को भोजन वितरण में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए गैस आपूर्ति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Author

thefrontfaceindia@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *