• Banaras Now, Varanasi
  • March 5, 2026

वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड एवं विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने विभाग की योजनाओं की नियमित समीक्षा करने तथा डैशबोर्ड पर रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए।

जिन विभागों की मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर ‘सी’ और ‘डी’ रैंकिंग है, उनके संबंधित अधिकारियों को विशेष रूप से प्रदर्शन सुधारने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों तक हर हाल में पहुंचना चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन एवं निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए।

समय सीमा, अतिरिक्त बजट और मॉनिटरिंग पर विशेष जोर

निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जो परियोजनाएं समय सीमा के अंतर्गत हैं, उन्हें तेजी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *