गोल्ड और सिल्वर बाजार में शुक्रवार, 30 जनवरी को तेज गिरावट दर्ज की गई। रात 11:55 बजे तक हुए कारोबार में प्रॉफिट बुकिंग के दबाव के चलते MCX पर चांदी 1,06,092 रुपए यानी करीब 26.53 प्रतिशत टूट गई। इसके बाद 1 किलो चांदी का भाव घटकर 2,93,801 रुपए रह गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 3,99,893 रुपए प्रति किलो के स्तर तक पहुंच गई थी।
इसी तरह MCX पर सोने की कीमत में भी 20,323 रुपए (लगभग 12 प्रतिशत) की बड़ी गिरावट देखने को मिली। 10 ग्राम सोना घटकर 1,49,080 रुपए पर आ गया, जबकि बीते सत्र में इसका भाव 1,69,403 रुपए था। शुक्रवार को सोने और चांदी से जुड़े ETF में भी 23 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।
उधर, सर्राफा बाजार में भी कीमती धातुओं के दाम लुढ़क गए। शुक्रवार को चांदी 40,638 रुपए सस्ती हुई, जबकि सोने के भाव में 9,545 रुपए की कमी आई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी की कीमत घटकर 3,39,350 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,65,795 रुपए पर आ गया।
