Gold-Silver Price Today: पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर वैश्विक और घरेलू कमोडिटी बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर की गई सैन्य कार्रवाई के बाद निवेशकों ने सुरक्षित निवेश (Safe Haven Investment) की ओर रुख किया है। इसके चलते सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई और दोनों कीमती धातुएं रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नई ऊंचाई पर
अंतरराष्ट्रीय बाजार (Comex) में सोना करीब 2 प्रतिशत उछलकर 5,384.52 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वैश्विक अनिश्चितता, डॉलर में उतार-चढ़ाव और बढ़ती मांग ने कीमतों को मजबूती दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि मिडिल ईस्ट में हालात और बिगड़ते हैं तो सोने में और तेजी संभव है।
MCX Gold Price: ₹1.66 लाख के पार
घरेलू वायदा बाजार Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना ₹4,622 (2.85%) की तेजी के साथ ₹1,66,726 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यह अब तक का उच्चतम स्तर माना जा रहा है। निवेशकों की बढ़ती खरीदारी और वैश्विक संकेतों का असर घरेलू बाजार पर साफ नजर आया।
MCX Silver Price: चांदी में ऐतिहासिक उछाल
MCX पर चांदी ₹10,002 (3.64%) उछलकर ₹2,85,000 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। औद्योगिक मांग और सुरक्षित निवेश की बढ़ती दिलचस्पी ने चांदी को मजबूती दी है।
घरेलू सर्राफा बाजार में भी तेजी
घरेलू सर्राफा बाजार में भी सोमवार को बड़ी तेजी दर्ज की गई। सोना 4,010 रुपये से लेकर 4,380 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। इसके बाद 24 कैरेट सोना 1,73,090 रुपये से 1,73,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,58,660 रुपये से 1,58,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है।
चांदी की कीमत में हल्की गिरावट दर्ज की गई है और दिल्ली सर्राफा बाजार में यह 2,94,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है।
प्रमुख शहरों में आज के सोने के दाम
- दिल्ली: 24 कैरेट – 1,73,240 रुपये | 22 कैरेट – 1,58,810 रुपये प्रति 10 ग्राम
- मुंबई: 24 कैरेट – 1,73,090 रुपये | 22 कैरेट – 1,58,660 रुपये प्रति 10 ग्राम
- अहमदाबाद: 24 कैरेट – 1,73,140 रुपये | 22 कैरेट – 1,58,710 रुपये प्रति 10 ग्राम
- चेन्नई: 24 कैरेट – 1,73,090 रुपये | 22 कैरेट – 1,58,660 रुपये प्रति 10 ग्राम
- कोलकाता: 24 कैरेट – 1,73,090 रुपये | 22 कैरेट – 1,58,660 रुपये प्रति 10 gram
- लखनऊ: 24 कैरेट – 1,73,240 रुपये | 22 कैरेट – 1,58,810 रुपये प्रति 10 ग्राम
- जयपुर: 24 कैरेट – 1,73,240 रुपये | 22 कैरेट – 1,58,810 रुपये प्रति 10 ग्राम
- पटना: 24 कैरेट – 1,73,140 रुपये | 22 कैरेट – 1,58,710 रुपये प्रति 10 ग्राम
- भोपाल: 24 कैरेट – 1,73,140 रुपये | 22 कैरेट – 1,58,710 रुपये प्रति 10 ग्राम
क्या आगे और महंगा होगा सोना?
वाराणसी स्वर्णकार व्यापार मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष जितेंद्र सेठ का कहना है कि वैश्विक अस्थिरता के कारण कीमतों में तेजी आई है। जैसे ही माहौल शांत होगा, कीमतें फिर से स्थिर हो जाएंगी।
