• Banaras Now, Varanasi
  • March 5, 2026

सोना और चांदी की कीमतों में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है। बीते एक सप्ताह में दोनों बहुमूल्य धातुओं ने निवेशकों को चौंका दिया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव और वैश्विक अनिश्चितता का सीधा असर सर्राफा बाजार पर पड़ा है। अमेरिका द्वारा ग्रीनलैंड से जुड़े फैसलों का विरोध करने वाले देशों पर 10 फीसदी टैरिफ लगाए जाने से बाजार में अस्थिरता बढ़ी है, जिसके चलते निवेशक सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं।


सेफ हेवन डिमांड से सोना-चांदी में उछाल

अनिश्चित वैश्विक माहौल के कारण सेफ हेवन माने जाने वाले सोने और चांदी की मांग तेजी से बढ़ी है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में

  • सोना: ₹3320 प्रति 10 ग्राम महंगा
  • चांदी: ₹35,000 प्रति किलो तक की तेज़ी

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार का हाल

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार: सोना $4603.51 प्रति औंस के स्तर पर
  • घरेलू बाजार:
    • 24 कैरेट सोना: लगभग ₹1,43,780 प्रति 10 ग्राम
    • चांदी: करीब ₹2,95,000 प्रति किलो (रिकॉर्ड स्तर)

आज आपके शहर में सोने के ताज़ा भाव (प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली

  • 24 कैरेट – ₹1,43,930
  • 22 कैरेट – ₹1,31,950
  • 18 कैरेट – ₹1,07,990

मुंबई

  • 24 कैरेट – ₹1,43,780
  • 22 कैरेट – ₹1,31,800
  • 18 कैरेट – ₹1,07,840

चेन्नई

  • 24 कैरेट – ₹1,44,870
  • 22 कैरेट – ₹1,32,800
  • 18 कैरेट – ₹1,10,900

कोलकाता

  • 24 कैरेट – ₹1,43,780
  • 22 कैरेट – ₹1,31,800
  • 18 कैरेट – ₹1,07,840

अहमदाबाद

  • 24 कैरेट – ₹1,43,830
  • 22 कैरेट – ₹1,31,850
  • 18 कैरेट – ₹1,07,890

लखनऊ

  • 24 कैरेट – ₹1,43,930
  • 22 कैरेट – ₹1,31,950
  • 18 कैरेट – ₹1,07,990

पटना

  • 24 कैरेट – ₹1,43,830
  • 22 कैरेट – ₹1,31,850
  • 18 कैरेट – ₹1,07,890

हैदराबाद

  • 24 कैरेट – ₹1,43,780
  • 22 कैरेट – ₹1,31,800
  • 18 कैरेट – ₹1,07,840

वाराणसी

  • 24 कैरेट – ₹1,46,400

आगे क्या रहेगा रुख?

वाराणसी सराफा एसोसिएशन के महामंत्री रवि सर्राफ के अनुसार यदि वैश्विक अनिश्चितता बनी रहती है, तो आने वाले दिनों में सोना और चांदी की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।निवेशकों को फिलहाल सतर्कता के साथ बाजार पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।

Author

thefrontfaceindia@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *