• Banaras Now, Varanasi
  • March 19, 2026
News

वाराणसी: प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी मंगलवार शाम वाराणसी पहुंचीं। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर स्वागत किया गया। काशी पहुंचते ही वह जौनपुर के लिए रवाना हो गईं, जहां उनका पूर्व निर्धारित कार्यक्रम है।

दिल्ली से वाराणसी पहुंचने पर एयरपोर्ट पर भाजपा के प्रोटोकॉल प्रभारी शैलेश पाण्डेय ने उनका स्वागत किया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों में उनके आगमन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

वाराणसी पहुंचने के बाद जया किशोरी बिना समय गंवाए जौनपुर के लिए रवाना हो गईं। बताया जा रहा है कि जौनपुर में उनका धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

Author

thefrontfaceindia@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *