• Banaras Now, Varanasi
  • March 5, 2026

वाराणसी। संत रविदास जयंती के अवसर पर 30 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक प्रस्तावित कार्यक्रमों के मद्देनजर यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था के लिए विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान कई मार्गों पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा और वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।

यातायात पुलिस के अनुसार 30 जनवरी सुबह 8 बजे से 1 फरवरी रात 12 बजे तक निम्नलिखित रूट पर डायवर्जन लागू रहेगा—

🚫 संत रविदास मंदिर क्षेत्र में रोक / डायवर्जन

  • भगवानपुर मोड़ → संत रविदास मंदिर की ओर वाहन प्रतिबंधित, वाहन नगवा / मालवीय गेट की ओर डायवर्ट।
  • रमना चौकी तिराहा → संत रविदास मंदिर तिराहा की ओर वाहन प्रतिबंधित, वाहन डाफी की ओर डायवर्ट।
  • संत रविदास मंदिर तिराहा → मंदिर की ओर कोई वाहन नहीं, वाहन रमना चौकी तिराहा व भगवानपुर की ओर डायवर्ट।
  • मारुति नगर तिराहा → भगवानपुर (संत सरवनदास यात्री निवास) की ओर वाहन प्रतिबंधित।
  • लोटूबीर अंडरपास चौराहा → कार्यक्रम से जुड़े वाहनों को छोड़कर अन्य वाहन रविदास मंदिर की ओर नहीं जाएंगे, वाहन नुवाव चौराहा की ओर डायवर्ट।

🚌 शहर के भीतर बसों व अन्य वाहनों के लिए डायवर्जन

  • रामनगर चौराहा से वाराणसी आने वाले वाहन → सामनेघाट पुल की ओर नहीं, टेंगरा मोड़ होते हुए NH-19 से गंतव्य।
  • सामनेघाट पुल पश्चिमी से वाहन → नगवा चौकी की ओर नहीं, हरसेवानंद कॉलेज की ओर डायवर्ट।
  • रविदास गेट से वाहन → थाना लंका व नगवा चौकी की ओर नहीं, मालवीय गेट की ओर डायवर्ट।
  • अमेठी कोठी तिराहा से वाहन → रविदास घाट की ओर नहीं, रविदास गेट / नगवा चौकी की ओर डायवर्ट।
  • नगवा चौकी से वाहन → भगवानपुर मोड़ की ओर नहीं, सामनेघाट की ओर डायवर्ट।
  • नरिया तिराहा से वाहन → बीएचयू चौराहा की ओर नहीं, करौंदी की ओर डायवर्ट (नुवाव अंडरपास / भिखारीपुर तिराहा होकर)।
  • NH-19 के पास पुराने रमना पुलिस चौकी डायवर्जन स्थल से → कार्यक्रम से संबंधित बसों को छोड़कर सभी बसें अमरा अखरी / टेंगरा मोड़ की ओर डायवर्ट।

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन का पालन करें, अनावश्यक यात्रा से बचें और यातायात पुलिस का सहयोग करें, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Author

thefrontfaceindia@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *