• Banaras Now, Varanasi
  • March 5, 2026

नोएडा। पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने एक बार फिर बेटे को जन्म दिया है। मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में उनकी डिलीवरी हुई। यह उनका छठा बच्चा है।

जानकारी के अनुसार, करीब 11 महीने पहले उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था। इससे पहले उनके चार बच्चे पाकिस्तान में उनके पहले पति से हैं। वहीं उनके भारतीय पति सचिन मीणा से यह उनका दूसरा बच्चा है।

चिकित्सकों ने बताया कि सामान्य प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। शाम को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सीमा अपने पति के साथ रबूपुरा स्थित आवास पहुंचीं, जहां परिवार और पड़ोसियों ने उनका स्वागत किया।

सचिन के परिजनों ने इस खुशी के मौके पर मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, डॉक्टरों ने मां और शिशु की सेहत को ध्यान में रखते हुए जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

उल्लेखनीय है कि सीमा हैदर वर्ष 2023 से रबूपुरा में सचिन मीणा के साथ रह रही हैं। दोनों की कहानी पहले भी सुर्खियों में रही है। यह दंपती सोशल मीडिया पर सक्रिय है और इनके यूट्यूब चैनल को 20 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

Author

thefrontfaceindia@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *