• Banaras Now, Varanasi
  • March 5, 2026

मुंबई: कन्नड़ सुपरस्टार Yash की बहुप्रतीक्षित फिल्म Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups की रिलीज डेट टाल दी गई है। पहले यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब इसे 4 जून 2026 को रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने मिडिल ईस्ट में जारी तनाव को इस फैसले की वजह बताया है।

मिडिल ईस्ट की स्थिति बनी वजह

फिल्म की टीम ने आधिकारिक बयान में कहा कि ‘Toxic’ को वैश्विक दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। कन्नड़ और अंग्रेज़ी में फिल्माई गई इस फिल्म को भारत समेत दुनियाभर में बड़े स्तर पर रिलीज करने की योजना थी। लेकिन मिडिल ईस्ट में मौजूदा अनिश्चित हालात के कारण फिल्म की ग्लोबल पहुंच प्रभावित हो सकती थी। ऐसे में दर्शकों और पार्टनर्स के हित में रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया।

यश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नई तारीख की घोषणा करते हुए लिखा,
“Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups – in Cinemas Worldwide on 4 June 2026.”

19 मार्च को अब नहीं होगा बड़ा मुकाबला

पहले 19 मार्च को Dhurandhar 2 और ‘Toxic’ के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश होने वाला था। ‘Toxic’ के टलने के बाद अब उस तारीख को ‘Dhurandhar 2’ एकलौती बड़ी रिलीज होगी।

जून में होगा सीधा टकराव

अब 4 जून को ‘Toxic’ रिलीज होगी, जबकि 5 जून को Varun Dhawan की फिल्म Hai Jawaani Toh Ishq Hona Hai सिनेमाघरों में आएगी। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच सीधा बॉक्स ऑफिस मुकाबला लगभग तय माना जा रहा है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘Toxic’ का पैन-इंडिया क्रेज और बड़े स्केल का असर स्क्रीन काउंट और शो टाइमिंग पर पड़ सकता है।

स्टारकास्ट और निर्माण

‘Toxic’ का निर्देशन Geetu Mohandas ने किया है। फिल्म में यश के साथ Nayanthara, Huma Qureshi, Kiara Advani, Tara Sutaria और Rukmini Vasanth जैसे कलाकार नजर आएंगे।

फिल्म को Venkat K. Narayana और यश ने KVN Productions और Monster Mind Creations के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म अंग्रेज़ी और कन्नड़ के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी रिलीज की जाएगी।

Author

thefrontfaceindia@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *