• Banaras Now, Varanasi
  • March 5, 2026

लखनऊ: होली के बाद उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार मार्च के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में पिछले चार-पांच दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।

बुधवार को 15 से अधिक जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। लखनऊ में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को दिन और रात के तापमान में करीब दो डिग्री की और बढ़ोतरी का अनुमान है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार तक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि 4 मार्च तक इसके 34 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

प्रदेश में बुधवार को हमीरपुर सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाराणसी और बांदा में भी तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।

विशेषज्ञों का कहना है कि ला नीना का प्रभाव कमजोर पड़ने के कारण फरवरी के अंतिम सप्ताह में गर्मी का असर और तेज हो सकता है। साफ आसमान और तेज धूप की वजह से दिन में तपिश बढ़ेगी।

Author

thefrontfaceindia@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *