• Banaras Now, Varanasi
  • March 5, 2026

उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि और बारिश के बाद मौसम ने करवट ले ली है। ठंड और कोहरे ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। गुरुवार सुबह लखनऊ, आगरा, अलीगढ़ समेत प्रदेश के 15 जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे कई स्थानों पर दृश्यता घटकर मात्र 10 मीटर रह गई। सड़कों पर आवाजाही बेहद कम रही। आवश्यक कार्यों से बाहर निकले लोग भारी ऊनी कपड़ों में नजर आए, जबकि जगह-जगह अलाव जलते दिखाई दिए।

दिन में हल्की धूप की संभावना

मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों तक कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के अनुसार, अगले 48 घंटों में पूर्वी और पश्चिमी यूपी के न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिन में हल्की धूप निकलने की संभावना है, जबकि सुबह और शाम ठंडी हवाएं चलेंगी। साथ ही 30 जनवरी की रात से उत्तर-पश्चिम भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे मौसम और ज्यादा प्रभावित होगा।

बुधवार को अयोध्या और लखनऊ सहित 9 शहरों में बारिश दर्ज की गई। बरेली के कुछ इलाकों में ओले भी पड़े। कई स्थानों पर सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। संभल में कक्षा 8 तक और सिद्धार्थनगर में कक्षा 12 तक के स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए। प्रदेश में बुलंदशहर सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Author

thefrontfaceindia@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *