• Banaras Now, Varanasi
  • March 5, 2026

वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद करते हुए परिजनों के हवाले कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 12 जनवरी 2026 को पीड़िता के परिजनों द्वारा थाने में लिखित तहरीर दी गई थी, जिसमें बताया गया था कि आरोपी समीर उनकी 17 वर्षीय बेटी को झांसा देकर अपने साथ ले गया है।

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी सर्विलांस एवं सूचना तंत्र की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन मुंबई के वाकोला क्षेत्र में मिलने पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम ने नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। इस पूरे मामले की विवेचना थाना मंडुवाडीह के उप निरीक्षक विवेक यादव की देखरेख में की जा रही है तथा आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

यह कार्रवाई पुलिस की तत्परता, सतर्कता और तकनीकी दक्षता का प्रत्यक्ष उदाहरण मानी जा रही है।

Author

thefrontfaceindia@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *