• Banaras Now, Varanasi
  • March 5, 2026

वाराणसी। वाराणसी में महाशिवरात्रि के अवसर पर उमड़ने वाली भारी भीड़ और पंचकोस यात्रा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक डायवर्जन और पार्किंग प्लान लागू कर दिया है। मैदागिन से गोदौलिया मार्ग को नो-व्हीकल जोन घोषित किया गया है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करें और ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें।

एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ मंदिर सहित शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में अभिषेक और दर्शन के लिए लाखों भक्त पहुंचते हैं। पंचकोस यात्रा में शामिल होने के लिए भी दूर-दराज जिलों से श्रद्धालु आते हैं। भीड़ के दबाव को देखते हुए इस वर्ष भी दो चरणों में ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है।

🚧 शहर के अंदर डायवर्जन प्लान – दो चरणों में व्यवस्था

🔹 प्रथम चरण

  • पिपलानी कटरा से मैदागिन की ओर चार पहिया वाहन प्रतिबंधित, नाटी इमली की ओर डायवर्जन।
  • विश्वेश्वरगंज तिराहा से मैदागिन की ओर चार पहिया वाहन बंद, गोलगड्डा की ओर भेजे जाएंगे।
  • बेनियाबाग तिराहा से रामापुरा की ओर चार पहिया वाहन प्रतिबंधित, बेनियाबाग पार्किंग में व्यवस्था।
  • लक्सा तिराहा से रामापुरा की ओर वाहन बंद, गुरूबाग व औरंगाबाद की ओर डायवर्ट।
  • रेवड़ी तालाब से रामापुरा की ओर वाहन नहीं जाएंगे, भेलूपुर व नीमामाई की ओर डायवर्जन।
  • सोनारपुरा तिराहा से रामापुरा की ओर चार पहिया प्रतिबंधित, भेलूपुर व अग्रवाल तिराहा की ओर मोड़।
  • संस्कृत विश्वविद्यालय व लहुराबीर चौराहा से मालवाहक व बड़े वाहन डायवर्ट कर निर्धारित पार्किंग में भेजे जाएंगे।

🔹 द्वितीय चरण

  • संस्कृत विश्वविद्यालय व लहुराबीर से मैदागिन/बेनियाबाग की ओर चार पहिया वाहन प्रतिबंधित।
  • गोलगड्डा तिराहा से विश्वेश्वरगंज की ओर वाहन बंद, चौकाघाट व नमोघाट की ओर डायवर्ट।
  • गुरूबाग तिराहा से दूसरे जनपद के वाहन लक्सा की ओर नहीं जाएंगे, नीमामाई की ओर भेजे जाएंगे।
  • ब्रॉडवे तिराहा से अग्रवाल तिराहा की ओर वाहन प्रतिबंधित, रविंद्रपुरी की ओर डायवर्जन।
  • अग्रवाल तिराहा से सोनारपुरा/गोदौलिया की ओर वाहन बंद, ब्रॉडवे की ओर मोड़।

🅿️ पार्किंग प्लान – कहां खड़े होंगे वाहन?

📍 सोनारपुरा, गोदौलिया और रामापुरा की ओर

  • एग्लो-बंगाली इंटर कॉलेज – चार पहिया (100)
  • द्वारिकाधीश मंदिर शंकुलधारा पोखरा – दो पहिया (200), चार पहिया (200)
  • पीडीआर पार्किंग थाना लक्सा – दो पहिया (200), चार पहिया (200)
  • गोदौलिया मल्टीलेवल पार्किंग – दो पहिया (200)
  • बेनियाबाग पार्किंग – दो पहिया (100), चार पहिया (500)
  • जय नारायण इंटर कॉलेज मैदान – दो पहिया (100), चार पहिया (100)
  • सनातन धर्म इंटर कॉलेज मैदान – दो पहिया (200)
  • सीएचएस स्कूल मैदान व कमच्छा/खोजवा रोड – दो पहिया (100), चार पहिया (25)
  • ब्रॉडवे से रविंद्रपुरी कॉलोनी के सामने सड़क के दोनों तरफ – दो पहिया (500), चार पहिया (250)
  • वीआईपी पार्किंग – रविदास पार्क – दो पहिया (50), चार पहिया (20)

📍 लहुराबीर चौराहा की ओर

  • टाउनहाल पार्किंग मैदान – चार पहिया (200)
  • हरिश्चंद्र कॉलेज के सामने (बाएं हाथ) – वीआईपी चार पहिया (50)
  • शव वाहन पार्किंग – हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज के सामने (दाएं तरफ) – दो पहिया (300)
  • सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वीसी कार्यालय गेट के पास – चार पहिया (200)
  • राजकीय आईटीआई कॉलेज वीसी आवास के पास – दो पहिया (500), चार पहिया (50)
  • क्वीन्स इंटर कॉलेज मैदान – दो पहिया (500)
  • चित्रकूट रामलीला मैदान, लकड़मंडी (आयुर्वेदिक अस्पताल के सामने) – चार पहिया (50)

📞 समस्या होने पर करें संपर्क

ट्रैफिक पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे एडवाइजरी का पालन करें और किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक कंट्रोल / हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

महाशिवरात्रि पर सुरक्षित और सुगम दर्शन के लिए ट्रैफिक प्लान का पालन करें।

Author

thefrontfaceindia@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *