• Banaras Now, Varanasi
  • March 19, 2026

वाराणसी। प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र वाराणसी शहर उत्तरी में डूडा द्वारा लगभग 3 करोड़ 33 लाख की लागत से कराये गये 11 सड़कों के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि लोगों के सुगम आवागमन के लिए मुख्य मार्गों के साथ-साथ आंतरिक मार्गों को भी दुरुस्त किया जा रहा है।

इस अवसर पर उन्होंने वार्ड सरसौली, मीरापुर बसही और सारनाथ क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर हुए सीवर और इंटरलाकिंग कार्य, गलीपिट व 100 मीटर सड़क निर्माण कार्यों का भी उद्घाटन किया।

Advertisement

लोकार्पित मार्ग और उनकी लागत (लाख में):

  • सरसौली वार्ड:
    • अभय नारायण (एस 26/07) मीरापुर बसही से रमेश चन्द्र चित्रकार (एस 26/07 आर1) तक सीवर इंटरलाकिंग – 23.89
    • किसान पाईप मीरापुर बसही से कमलेश सिंह (सी 2/51डी-3बी) मीरापुर बसही तक इंटरलाकिंग – 12.93
    • राजकुमार पटेल छकौड़ी के मकान से ओम प्रकाश पटेल (एस 2/51ए 1-आर-3) मीरापुर बसही तक इंटरलाकिंग – 14.24
    • सोनू गुप्ता के मकान से अजय गोड (एस 3/1 ए -के-3) श्री कृमणपुरम कालोनी तक इंटरलाकिंग – 18.59
    • देहाती चुल्हा नवलपुर बसहीं से संजय पटेल के मकान तक इंटरलाकिंग व गलीपिट – 5.91
    • धनंजय सिहं शारदा बिहार कालोनी से नवलपुर के मकान से विरेन्द्र सिहं के मकान तक इंटरलाकिंग व गलीपिट – 10.47
  • सारनाथ वार्ड:
    • मिथलेश नगर कालोनी नाहूपुर में राजेन्द्र पटेल के मकान के सामने जितेन्द्र श्रीवास्तव के मकान तक इंटरलाकिंग – 116.5
    • सारनाथ बुद्धनगर में 100 मीटर सड़क निर्माण – 19.36
    • सारनाथ ‘घुरहुपुर बुद्धसिटी फेज-1’ में मदन सिंह के मकान 5-9/516-ए से आशुतोमा पांडे के मकान तक 100 मीटर सड़क निर्माण – 23.16
    • सारनाथ घुरहुपुर म० न0 59/27-1 से कलावती देवी के मकान तक 100 मीटर रास्ता निर्माण – 19.93

इस अवसर पर विभागीय अधिकारी, क्षेत्रीय पार्षद और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

Author

thefrontfaceindia@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *