• Banaras Now, Varanasi
  • March 6, 2026

वाराणसी। कोडीन कफ सिरप तस्करी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क पर वाराणसी पुलिस ने निर्णायक प्रहार करते हुए शुभम जायसवाल के परिजनों और सहयोगियों की लगभग 29 करोड़ 19 लाख रुपये से अधिक की संपत्तियों को फ्रीज कर दिया है। यह कार्रवाई शहर के आठ अलग-अलग इलाकों में एक साथ की गई, जिससे तस्करी नेटवर्क में हड़कंप मच गया।


आठ स्थानों पर एक साथ दबिश, तस्करों की कमर तोड़ी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई मुकदमा अपराध संख्या 343/25 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/25/29 में की गई है। सोनभद्र पुलिस की पिछली कार्रवाई से मिले अहम सुरागों के आधार पर वाराणसी पुलिस ने इस नेटवर्क की आर्थिक जड़ों पर सीधा वार किया है। इसमें शुभम जायसवाल के परिजन ही नहीं, बल्कि उनके करीबी सहयोगियों की संपत्तियां भी शामिल हैं।


करोड़ों की संपत्तियां पुलिस के शिकंजे में

पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में स्थित कई कीमती संपत्तियों को जब्त किया है—

  • जगदीशपुर में तीन संपत्तियां – कीमत लगभग 1.21 करोड़ रुपये
  • चेतगंज, लल्लापुरा में मकान – करीब 1.05 करोड़ रुपये
  • शिवपुर, भरलाई में संपत्ति – लगभग 71 लाख रुपये
  • मड़ौली में संपत्ति – करीब 1.15 करोड़ रुपये
  • भेलूपुर, तुलसीपुर (गोपाल विहार कॉलोनी) – सबसे बड़ी जब्ती, लगभग 23 करोड़ रुपये
  • जगतगंज, रामकटोरा में संपत्ति – करीब 1.98 करोड़ रुपये

सोनभद्र के बाद वाराणसी पुलिस की निर्णायक पहल

अधिकारियों के अनुसार, यह तस्करी नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था और अवैध कमाई को रियल एस्टेट समेत विभिन्न संपत्तियों में लगाया गया था। सोनभद्र पुलिस की कार्रवाई के बाद मिले इनपुट के आधार पर वाराणसी पुलिस ने इस नेटवर्क की आर्थिक रीढ़ तोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।


अवैध कमाई पर सख्त प्रहार, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

वाराणसी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार से अर्जित संपत्ति किसी भी सूरत में नहीं छोड़ी जाएगी। आने वाले दिनों में इस केस से जुड़े और लोगों व संपत्तियों पर भी कार्रवाई संभव है। पुलिस का कहना है कि तस्करी नेटवर्क की पूरी श्रृंखला को ध्वस्त करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Author

thefrontfaceindia@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *