वाराणसी। काशी में बन रहे देश के पहले अर्बन पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे के जरिए पर्यटक जल्द ही प्रदूषण मुक्त, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा कर सकेंगे। टावर इंस्टॉलेशन का कार्य पूरा होने के बाद प्रथम चरण के दूसरे सेक्शन में रोप पुलिंग की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होने जा रही है। रोप पुलिंग से पहले तकनीकी परीक्षण और निरीक्षण के लिए ऑस्ट्रिया से विदेशी विशेषज्ञ इंजीनियरों की टीम इसी सप्ताह वाराणसी पहुंचेगी।
मोदी-योगी सरकार द्वारा पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।
स्विट्जरलैंड की कंपनी कर रही रोपवे का निर्माण
काशी में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विश्व के तीसरे अर्बन पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। इस परियोजना का निर्माण स्विट्जरलैंड की प्रतिष्ठित कंपनी बर्थोलेट द्वारा किया जा रहा है। कंपनी के स्विस इंजीनियर वाराणसी में रहकर आवश्यक उपकरणों की इंस्टॉलेशन प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं।
नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) के अनुसार, रोपवे के प्रथम चरण के दूसरे सेक्शन (रथयात्रा से गोदौलिया) पर निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। रोप पुलिंग शुरू करने से पहले ऑस्ट्रिया स्थित “रोप एक्सपर्ट्स” कंपनी के इंजीनियर स्टेशन, टावर एलाइनमेंट और अन्य तकनीकी पहलुओं की गहन जांच करेंगे।
तीन स्टेशनों पर उपकरण इंस्टॉल, ट्रायल रन लगभग पूरा
कैंट रेलवे स्टेशन (रेलवे जंक्शन), विद्यापीठ और रथयात्रा रोपवे स्टेशनों पर संचालन से जुड़े लगभग सभी उपकरण इंस्टॉल किए जा चुके हैं। इन तीनों स्टेशनों के बीच रोप पोलिंग के बाद ट्रायल रन का कार्य भी लगभग पूर्ण हो चुका है।
पहले सेक्शन में भी ऑस्ट्रिया की एक्सपर्ट कंपनी “रोप एक्सपर्ट्स” के इंजीनियरों द्वारा रोप पुलिंग की प्रक्रिया संपन्न
