• Banaras Now, Varanasi
  • March 6, 2026

वाराणसी। फरवरी माह में धूप लगातार तीखी होती जा रही है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पारा सामान्य से करीब 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश या किसी बड़े बदलाव के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

दोपहर 12 बजे के बाद तेज धूप और हल्की हवा के कारण लोगों को गर्मी महसूस होने लगी। दिन में धूप तेज और चुभन भरी है, हालांकि सुबह और देर रात हल्की ठंडक बनी हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा और वर्षा की संभावना नहीं है।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कुछ इलाकों में बादल आ सकते हैं, लेकिन वाराणसी में अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में गर्मी का असर और ज्यादा महसूस किया जा सकता है।

Author

thefrontfaceindia@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *