• Banaras Now, Varanasi
  • March 19, 2026

वाराणसी: काशी में गंगा तट पर होने वाली धार्मिक परंपराओं की कड़ी में एक और महत्वपूर्ण आयोजन जुड़ने जा रहा है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा संचालित गंगा आरती का शुभारंभ 19 मार्च 2026 से ललिता घाट पर किया जाएगा।

ललिता घाट सीधे तौर पर बाबा विश्वनाथ के मुख्य मंदिर से जुड़ा हुआ है। यहां आरती शुरू होने से उन श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा मिलेगी जो मंदिर में दर्शन के बाद घाट पर मां गंगा की आराधना करना चाहते हैं। न्यास के अनुसार, यह आरती पूर्णतः वैदिक रीति-रिवाजों और शास्त्रोक्त पद्धति से संपन्न की जाएगी।

Advertisement

ललिता घाट पर आयोजित होने वाली इस गंगा आरती में वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद, डमरू की गूंज और दीपों की जगमगाहट के बीच मां गंगा की भव्य पूजा-अर्चना की जाएगी। यह आयोजन काशी की प्राचीन आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपरा को और अधिक सशक्त करेगा।

गंगा आरती के शुभारंभ को लेकर शिवभक्तों और स्थानीय लोगों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस पहल से काशी आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को भी एक अलग आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त होगा।

आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां गंगा और भगवान शिव की आराधना में सहभागी बनने की अपील की है।

Author

thefrontfaceindia@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *