• Banaras Now, Varanasi
  • March 19, 2026

वाराणसी। गर्मी का असर लगातार बढ़ने के बीच श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं। दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को धूप और गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से मंदिर परिसर में जर्मन हैंगर की व्यवस्था की गई है।

Advertisement

मंदिर प्रशासन के अनुसार यह व्यवस्था उन श्रद्धालुओं के लिए की गई है जो कतार में खड़े होकर बाबा के दर्शन का इंतजार करते हैं। जर्मन हैंगर के लगने से अब श्रद्धालुओं को धूप और तेज गर्मी से काफी राहत मिलेगी और वे बिना किसी परेशानी के शांतिपूर्वक भगवान श्री विश्वेश्वर का दर्शन कर सकेंगे।

मंदिर प्रशासन ने बताया कि ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत के साथ ही धाम में श्रद्धालुओं की संख्या और कतार की लंबाई बढ़ने की संभावना रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए पहले से ही यह व्यवस्था लागू की गई है, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े।

इसके अलावा कतार में खड़े श्रद्धालुओं के साथ आने वाले छोटे बच्चों और बुजुर्गों को भी विशेष ध्यान में रखा गया है। जर्मन हैंगर की व्यवस्था से उन्हें भी धूप और गर्मी से बचाव मिलेगा और वे आराम से अपनी बारी का इंतजार कर सकेंगे।

मंदिर प्रशासन ने स्पष्ट किया कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित दर्शन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

Author

thefrontfaceindia@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *