• Banaras Now, Varanasi
  • March 19, 2026

पिंडरा (वाराणसी)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर पिंडरा क्षेत्र में गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बिहार के एक युवक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसका पुतला फूंककर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Advertisement

हिंदू युवा वाहिनी, वाराणसी के तत्वावधान में ब्लॉक इकाई पिंडरा के पदाधिकारियों ने ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल सिंह धीरू के नेतृत्व में रमईपुर चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की मां के खिलाफ की गई कथित टिप्पणी को लेकर आक्रोश जताया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर संबंधित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस प्रकार की टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती हैं और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

इस मौके पर ब्लॉक उपाध्यक्ष नीरज सिंह, ब्लॉक महामंत्री अभिषेक सिंह, महामंत्री सौरभ सिंह, ब्लॉक मंत्री पंकज प्रजापति, ब्लॉक मंत्री विवेक कुमार सिंह, सप्पु पाल, संतोष मिश्रा, आनंद चौबे सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author

thefrontfaceindia@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *