• Banaras Now, Varanasi
  • July 15, 2026

वाराणसी के अहिल्याबाई घाट क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण आग की घटना से हड़कंप मच गया। घाट के ऊपर स्थित एक तीन मंजिला मकान में अचानक आग लगने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मकान में पूजा के दौरान जलाए गए कपूर से आग भड़कने की आशंका जताई जा रही है। संकरी गलियों में स्थित होने के कारण आग ने तेजी से फैलने की कोशिश की, जिससे स्थानीय लोग घबरा गए और तुरंत मौके पर जुट गए।

हालांकि, स्थानीय निवासियों ने साहस और तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। बाद में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने लोगों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आग लगने से मकान को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

खबर जारी है….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *