• Banaras Now, Varanasi
  • April 20, 2026
Mgkvp admission 2026

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध महाविद्यालयों में अध्ययनरत एलएलबी और बीएएलएलबी के विद्यार्थियों की सेमेस्टर परीक्षाएं 17 फरवरी से आयोजित की जाएंगी। वाराणसी सहित पांच जिलों के 34 संबद्ध कॉलेजों के छात्रों के लिए कुल 23 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षाएं 17 से 27 फरवरी तक संचालित होंगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार वाराणसी और चंदौली में मिलाकर 19 केंद्र बनाए गए हैं, जबकि भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र में चार केंद्र स्थापित किए गए हैं। वाराणसी में सर्वाधिक 13 तथा चंदौली में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मिर्जापुर में दो और भदोही व सोनभद्र में एक-एक केंद्र तय किया गया है।

पांचों जिलों में कुल 13 संकलन केंद्र भी निर्धारित किए गए हैं, जहां परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाएं जमा की जाएंगी।

परीक्षा नियंत्रक का बयान

परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि परीक्षा केंद्रों और संकलन केंद्रों की सूची के साथ समय-सारिणी भी जारी कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाएं संकलन केंद्रों से ही उपलब्ध कराई जाएंगी और परीक्षा समाप्ति के बाद केंद्राध्यक्षों को निर्धारित समय में वहीं कॉपियां जमा करनी होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *