• Banaras Now, Varanasi
  • August 28, 2026

वाराणसी। प्रदेश सरकार के ‘प्रमाण’ पोर्टल पर जारी टॉप-20 महाविद्यालयों की मासिक रैंकिंग में वाराणसी का उदय प्रताप कॉलेज (यूपी कॉलेज) प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। जनवरी माह की समीक्षा में कॉलेज को 67.23 अंक प्राप्त हुए, जिसके आधार पर इसे प्रदेश का अव्वल महाविद्यालय घोषित किया गया।

जारी सूची के अनुसार, प्रदेश भर के महाविद्यालयों का मूल्यांकन शैक्षणिक गतिविधियों, प्रशासनिक कार्यप्रणाली और पोर्टल पर डाटा अपडेट जैसे मानकों के आधार पर किया गया। इस क्रम में यूपी कॉलेज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।

टॉप-20 सूची में वाराणसी से एक अन्य संस्थान हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज को भी स्थान मिला है। हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज को सातवां स्थान प्राप्त हुआ है।

यूपी कॉलेज की इस उपलब्धि पर शिक्षकों और छात्रों में हर्ष का माहौल है। महाविद्यालय प्रशासन ने इसे सामूहिक प्रयास और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण का परिणाम बताया है।

Author

thefrontfaceindia@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *