• Banaras Now, Varanasi
  • March 6, 2026

वाराणसी। होली पर्व के मद्देनजर पांडेयपुर क्षेत्र में इस बार होलिका दहन स्थल और आकर्षक स्टैचू लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। स्थानीय युवाओं और आयोजकों ने मिलकर होलिका स्थल को भव्य रूप दिया है, जिससे पूरा क्षेत्र किसी सजे-धजे बाजार जैसा नजर आ रहा है।

होलिका को रंगीन कपड़ों, सुंदर मूर्तियों और विभिन्न प्रकार के सजावटी सामानों से सजाया गया है। चारों ओर रंग-बिरंगी झालरें, रोशनी और आकर्षक प्रतीकात्मक सजावट लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। शाम होते ही यहां का नजारा और भी मनमोहक हो जाता है।

इस अनूठी सजावट को देखने के लिए राहगीर रुक-रुक कर स्थल का अवलोकन कर रहे हैं। कई लोग अपने मोबाइल फोन से तस्वीरें और वीडियो बनाकर इस खास पल को अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि सजावट के कारण बाजार में भीड़ बढ़ी है, जिससे कारोबार में भी रौनक आई है।

आयोजकों के अनुसार, हर वर्ष होलिका को विशेष थीम के साथ सजाया जाता है, लेकिन इस बार भव्यता और आकर्षण ने सभी का मन मोह लिया है। पांडेयपुर की यह होलिका और स्टैचू क्षेत्रवासियों के लिए गर्व का विषय बन गई है और होली के उत्साह को और भी बढ़ा रही है।

Author

thefrontfaceindia@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *