• Banaras Now, Varanasi
  • April 18, 2026

वाराणसी। कमिश्नरेट क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चेतगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आयुक्त के निर्देश और काशी जोन के अधिकारियों की निगरानी में पुलिस टीम ने मामले में नामजद आरोपी मनोज कुमार पाठक को हिरासत में लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ एक महिला ने ब्लैकमेलिंग, अभद्र भाषा का इस्तेमाल और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। इस मामले में चेतगंज थाने में पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका था।

बताया जा रहा है कि पूछताछ के लिए थाने बुलाए जाने पर आरोपी ने पीड़िता को देखते ही अपना नियंत्रण खो दिया और आक्रामक व्यवहार करते हुए मारपीट की कोशिश करने लगा।

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस पूरी घटना में चेतगंज थाना पुलिस की सतर्कता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता सामने आई, जिससे संभावित विवाद को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया और बड़ी घटना होने से बच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *