• Banaras Now, Varanasi
  • April 18, 2026

नगर निगम वाराणसी में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिन कर संग्रह को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक ही दिन में करीब 7 हजार संपत्ति मालिकों ने अपने प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में कुल 27 करोड़ रुपये जमा किए।

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा चलाए गए विशेष अभियान, जनजागरूकता कार्यक्रमों और ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा का अच्छा परिणाम सामने आया है। उन्होंने सभी करदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि नागरिकों के सहयोग से शहर के विकास कार्यों को और गति मिलेगी।

विशेष इंतजामों का दिखा असर

नगर निगम प्रशासन ने अंतिम दिनों में छुट्टियों के दौरान भी काउंटर खुले रखने और विशेष कैंप लगाने जैसे कदम उठाए थे। इसी का नतीजा रहा कि बड़ी संख्या में लोगों ने तय समय सीमा के भीतर अपने बकाया कर का भुगतान किया।

समय सीमा के बाद होगी कड़ी कार्रवाई

अधिकारियों ने साफ किया है कि तय तारीख के बाद बकाया कर पर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में जिन करदाताओं ने अभी तक भुगतान नहीं किया है, उनके खिलाफ आगे सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *