• Banaras Now, Varanasi
  • August 30, 2026

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह अपने काशी दौरे के दौरान बाबा विश्वनाथ और बाबा कालभैरव के दर्शन-पूजन किए। इससे पहले वह बरेका में आयोजित सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

सुबह सबसे पहले मुख्यमंत्री ने काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने कालभैरव मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का निरीक्षण भी किया और वहां मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर में काफी उत्साह देखने को मिला।

अपने दो दिवसीय वाराणसी प्रवास के दूसरे दिन सीएम योगी धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। इसके साथ ही वे आज काशी से ही ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत करेंगे, जिसका सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी जिलों में किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को स्कूलों से जोड़ना और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *