• Banaras Now, Varanasi
  • April 18, 2026

वाराणसी। काशी जोन के अंतर्गत चौक थाना पुलिस ने यौन उत्पीड़न और POCSO एक्ट से जुड़े एक गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर अहम सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान समीर हासमी (24) पुत्र मुनावर अली, निवासी बलुआ गली, काशीपुरा, थाना चौक के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने उसे नीची बाग पोस्ट ऑफिस के पास से हिरासत में लिया।

मामले की पृष्ठभूमि

जानकारी के अनुसार, पीड़िता (काल्पनिक नाम) के परिजनों ने 11 अप्रैल 2026 को चौक थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि आरोपी पिछले 5 वर्षों से युवती का पीछा कर रहा था और मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। बताया गया कि जब पीड़िता नाबालिग थी, तभी से उसे झूठे प्रेम जाल में फंसाने का प्रयास किया जा रहा था, जिससे परिवार में डर और तनाव का माहौल बना हुआ था।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम

  • प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा
  • चौकी प्रभारी प्रणव पाण्डेय
  • कांस्टेबल कुँवर बहादुर सिंह

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *