• Banaras Now, Varanasi
  • April 18, 2026

वाराणसी। शहर की कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरुणा जोन में पुलिस महकमे में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस स्थापना बोर्ड के फैसले के तहत 17 उप-निरीक्षकों (SI) का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है।

कई चौकियों के प्रभारी बदले

जारी आदेश के अनुसार, कई महत्वपूर्ण चौकियों की जिम्मेदारी नए अधिकारियों को सौंपी गई है। घनश्याम निषाद को रोहनिया थाने से स्थानांतरित कर कचहरी चौकी (थाना कैंट) का प्रभारी बनाया गया है। वहीं शैलेन्द्र सिंह को चौबेपुर से हटाकर पंडित दीनदयाल अस्पताल चौकी (थाना कैंट) की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह दिनेश सिंह को रोहनिया से पांडेयपुर चौकी (थाना लालपुर-पांडेयपुर) भेजा गया है। महेश मिश्रा को पहाड़िया चौकी से हटाकर चिरईगांव चौकी (थाना चौबेपुर) का प्रभारी बनाया गया है।

कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां

अमित कुमार को अकेलवा चौकी से हटाकर वरुणा जोन के पुलिस उपायुक्त के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) के रूप में तैनात किया गया है। इसके अलावा अजय कुमार और कमल सिंह यादव को क्रमशः सारनाथ और चौबेपुर से हटाकर थाना कैंट में भेजा गया है।

सूची में शामिल लल्लन यादव, राम सनेही रावत, सुरेंद्र कुमार यादव और देवव्रत तिवारी को भी विभिन्न स्थानों से स्थानांतरित कर थाना कैंट में तैनाती दी गई है।

तुरंत जॉइनिंग के निर्देश

12 अप्रैल 2026 को जारी इस आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी संबंधित अधिकारियों को स्थानांतरित कर्मियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर भेजना होगा। साथ ही, इसकी अनुपालन रिपोर्ट भी शीघ्र उच्च अधिकारियों को उपलब्ध करानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *