• Banaras Now, Varanasi
  • April 20, 2026

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए 40 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस फेरबदल में कई जिलों के जिलाधिकारी (DM) भी बदल दिए गए हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा।

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उन्नाव के डीएम गौरांग राठी को झांसी का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं विशेष सचिव ऊर्जा इंद्रजीत सिंह को सुल्तानपुर का डीएम नियुक्त किया गया है। सुल्तानपुर के डीएम कुमार हर्ष को अब बुलंदशहर भेजा गया है।

इसी क्रम में विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक अन्नपूर्णा गर्ग को श्रावस्ती का डीएम बनाया गया है, जबकि झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आलोक यादव को शामली का डीएम नियुक्त किया गया है। शामली के डीएम अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर का डीएम बनाया गया है। वहीं हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नितिन गौड़ को अमरोहा का जिलाधिकारी बनाया गया है।

इसके अलावा, विशेष सचिव खाद्य एवं रसद अभिषेक गोयल को हमीरपुर का डीएम, सरनीत कौर ब्रोका को रायबरेली का डीएम, अमरोहा की डीएम निधि गुप्ता वत्स को फतेहपुर का डीएम बनाया गया है। हमीरपुर के डीएम घनश्याम मीणा को उन्नाव, मैनपुरी के डीएम अंजनी कुमार सिंह को लखीमपुर खीरी और औरैया के डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी को मैनपुरी भेजा गया है।

मुख्यमंत्री के विशेष सचिव बृजेश कुमार को औरैया का डीएम नियुक्त किया गया है। वहीं सहारनपुर के डीएम मनीष बंसल को आगरा और आगरा के डीएम अरविंद मल्लप्पा बांगरी को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है।

ऊर्जा और विद्युत विभाग में भी बदलाव किए गए हैं। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम, आगरा के प्रबंध निदेशक नीतीश कुमार को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है, जबकि बुलंदशहर की डीएम श्रुति को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम, आगरा का एमडी बनाया गया है।

प्रतीक्षारत आईएएस आशुतोष निरंजन को परिवहन आयुक्त और परिवहन आयुक्त किंजल सिंह को सचिव माध्यमिक शिक्षा बनाया गया है।

इसके साथ ही कई मंडल और विभागीय स्तर पर भी तबादले किए गए हैं। लखीमपुर की डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को देवीपाटन मंडल का कमिश्नर बनाया गया है, जबकि शशि भूषण लाल सुशील को प्रमुख सचिव एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

फतेहपुर के डीएम रविंदर सिंह को विशेष सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत के साथ-साथ यूपीनेडा के निदेशक और उत्तर प्रदेश रिन्यूएबल एंड ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

अन्य कई अधिकारियों को भी विभिन्न पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

उत्तर प्रदेश IAS ट्रांसफर सूची

उत्तर प्रदेश IAS ट्रांसफर सूची (पूर्ण चार्ट)

अधिकारी का नाम वर्तमान पद/स्थान नया पद/स्थान
गौरांग राठीडीएम उन्नावडीएम झांसी
इंद्रजीत सिंहविशेष सचिव ऊर्जाडीएम सुल्तानपुर
कुमार हर्षडीएम सुल्तानपुरडीएम बुलंदशहर
अन्नपूर्णा गर्गविशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिकडीएम श्रावस्ती
आलोक यादवउपाध्यक्ष, झांसी विकास प्राधिकरणडीएम शामली
अरविंद कुमार चौहानडीएम शामलीडीएम सहारनपुर
नितिन गौड़उपाध्यक्ष, हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरणडीएम अमरोहा
अभिषेक गोयलविशेष सचिव खाद्य एवं रसदडीएम हमीरपुर
सरनीत कौर ब्रोकानिदेशक, बाल विकास एवं पुष्टाहारडीएम रायबरेली
निधि गुप्ता वत्सडीएम अमरोहाडीएम फतेहपुर
घनश्याम मीणाडीएम हमीरपुरडीएम उन्नाव
अंजनी कुमार सिंहडीएम मैनपुरीडीएम लखीमपुर खीरी
डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठीडीएम औरैयाडीएम मैनपुरी
बृजेश कुमारविशेष सचिव, मुख्यमंत्रीडीएम औरैया
मनीष बंसलडीएम सहारनपुरडीएम आगरा
अरविंद मल्लप्पा बांगरीडीएम आगराविशेष सचिव, मुख्यमंत्री
नीतीश कुमारएमडी, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगराएमडी, उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन
श्रुतिडीएम बुलंदशहरएमडी, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा
आशुतोष निरंजनप्रतीक्षारतपरिवहन आयुक्त
किंजल सिंहपरिवहन आयुक्तसचिव, माध्यमिक शिक्षा
दुर्गा शक्ति नागपालडीएम लखीमपुर खीरीकमिश्नर, देवीपाटन मंडल
शशि भूषण लाल सुशीलकमिश्नर, देवीपाटन मंडलप्रमुख सचिव MSME एवं निर्यात प्रोत्साहन
आलोक कुमार द्वितीयअपर मुख्य सचिव MSMEप्रभार से मुक्त
रविंदर सिंहडीएम फतेहपुरविशेष सचिव ऊर्जा / निदेशक यूपीनेडा / एमडी REEVIL
मृदुल चौधरीडीएम झांसीविशेष सचिव पर्यटन / निदेशक पर्यटन
अश्वनी कुमार पांडेडीएम श्रावस्तीनिदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण
हर्षिता माथुरडीएम रायबरेलीनिदेशक, बाल विकास एवं पुष्टाहार
अनीता वर्मा सिंहविशेष सचिव उच्च शिक्षा / कुल सचिव RMLNLUविशेष सचिव खाद्य एवं रसद / नियंत्रक
सचिन कुमार सिंहCDO अमेठीअपर निदेशक, कृषि उत्पादन मंडी परिषद
बसंत अग्रवालADM वित्त हाथरसनिदेशक, कर्मचारी राज्य बीमा योजना
सौम्या पांडेअपर श्रमायुक्तप्रभार से मुक्त
जुनैद अहमदCDO झांसीअपर श्रमायुक्त कानपुर नगर
हिमांशु गौतमCDO हापुड़उपाध्यक्ष, झांसी विकास प्राधिकरण
मुकेश चंद्रCDO बहराइचउपाध्यक्ष, हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण
केशव कुमारCDO बदायूंकुलसचिव, RMLNLU
श्रुति शर्मासंयुक्त मजिस्ट्रेट देवरियाCDO हापुड़
गामिनी सिंगलासंयुक्त मजिस्ट्रेट सुल्तानपुरCDO बदायूं
सुनील कुमार धनवंतासंयुक्त मजिस्ट्रेट आजमगढ़CDO बहराइच
पूजा साहूसंयुक्त मजिस्ट्रेट चित्रकूटCDO अमेठी
रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाडसंयुक्त मजिस्ट्रेट गाजीपुरCDO झांसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *