• Banaras Now, Varanasi
  • April 20, 2026

वाराणसी। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वाराणसी दौरे के दौरान एक अहम बयान दिया है। उन्होंने ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर में जो कलंक है हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि जल्द ही इससे मुक्ति मिले। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में वहां जलाभिषेक जैसे धार्मिक कार्य संभव हो सकते हैं।

मुझे काशी विश्वनाथ मंदिर की नगरी में बार-बार आने का सौभाग्य मिलता है। मेरा मेरे गुरु से जुड़ा भावनात्मक संबंध भी यहां से है। काशी विश्वनाथ मंदिर के पास में जो कलंक (ज्ञानवापी परिसर) है। हम भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि उस बारे में कोर्ट जल्द फैसला दे। मुझे विश्वास है कि भगवान की कृपा से वहां अभिषेक होगा। भगवा लहराएगा।

निजी कार्यक्रम में शामिल हुए थे शास्त्री

जानकारी के मुताबिक, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री वाराणसी में एक निजी आयोजन में पहुंचे थे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद उनके समर्थकों ने उनका स्वागत किया। वे एयरपोर्ट से सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे।

महिला सशक्तिकरण पर भी दिया बयान

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं का स्थान हमेशा से सम्मानजनक रहा है और उन्हें हर क्षेत्र में अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि महिला आरक्षण से जुड़ा विधेयक पारित होना चाहिए था।

हिंदू राष्ट्र की मांग दोहराई

अपने संबोधन में उन्होंने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग को फिर दोहराया। उनका कहना था कि दुनिया में कई देश मुस्लिम और ईसाई धर्म के आधार पर बने हुए हैं, लेकिन हिंदुओं के लिए अलग राष्ट्र नहीं है। उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे को लेकर लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं और भविष्य में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *