• Banaras Now, Varanasi
  • April 20, 2026

वाराणसी। भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते बल्लेबाज रिंकू सिंह सोमवार देर शाम इंडिगो की फ्लाइट से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (बाबतपुर) पहुंचे। उनके आगमन की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर प्रशंसकों की भीड़ जुट गई और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज भी वहां मौजूद रहीं।

एयरपोर्ट से निकलने के बाद रिंकू सिंह अपने ससुराल करखियाव स्थित सांसद प्रिया सरोज के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार के साथ समय बिताया और भोजन किया। इसके बाद उनके काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए जाने की जानकारी सामने आई है। रात्रि विश्राम के लिए वे होटल ताज में ठहरेंगे।

बताया जा रहा है कि रिंकू सिंह मंगलवार सुबह अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन के लिए रवाना होंगे। उनके वाराणसी आगमन को लेकर प्रशंसकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और लोग उनकी एक झलक पाने के लिए उत्सुक नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *