• Banaras Now, Varanasi
  • April 27, 2026

वाराणसी। 28 एवं 29 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम के मद्देनज़र यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने विस्तृत ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। एडवाइजरी में शहर के बाहरी क्षेत्रों से लेकर बीएलडब्ल्यू व अंदरूनी इलाकों तक यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह व्यवस्था वीवीआईपी के सुरक्षित आवागमन, आमजन की सुविधा और जाम की स्थिति से बचाव के लिए लागू की जा रही है।

A- कार्यक्रम से संबंधित प्रमुख डायवर्जन (29 अप्रैल 2026)

  • बाबतपुर पुलिस चौकी तिराहा से वीवीआईपी आगमन से 2 घंटे पूर्व भारी वाहनों, रोडवेज और प्राइवेट बसों को शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा, इन्हें थाना बड़ागांव की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • बाबतपुर से हरहुआ के बीच किसी भी भारी वाहन और बसों को हरहुआ ओवरब्रिज की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी; इन्हें रिंग रोड/परमपुर अंडरपास होते हुए लोहता की ओर भेजा जाएगा।
  • अमरा अखरी अंडरपास से आने वाली बसों को भिखारीपुर की ओर नहीं जाने दिया जाएगा; इन्हें मोहनसराय/डाफी की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • हरहुआ रिंग रोड चौराहे से बसों और बड़े वाहनों को परमपुर अंडरपास होते हुए लोहता भेजा जाएगा।
  • हरहुआ से बाबतपुर/पिलट बाजार की ओर 2 घंटे पूर्व किसी भी बड़े वाहन का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।
  • चांदपुर व बड़ागांव क्षेत्र से बसों को फूलवरिया की ओर नहीं जाने दिया जाएगा; इन्हें मोहनसराय व लोहता की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • पड़ाव चौराहा से राजघाट की ओर आने वाले मालवाहक वाहनों का संचालन सुबह 06:00 से 10:00 बजे तक बंद रहेगा।

B- शहर के विभिन्न चौराहों पर डायवर्जन (ऑटो/ई-रिक्शा/छोटे वाहन)

  • भेलखा हनुमान मंदिर से वाहनों को सिगरा/शिल्ट बाजार की ओर नहीं जाने दिया जाएगा; हरहुआ रिंग रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • मुडैला तिराहा से वाहन मंडुवाडीह/चांदपुर की ओर नहीं जाएंगे; मोहनसराय की ओर भेजे जाएंगे।
  • चांदपुर चौराहा से मंडुवाडीह की ओर वाहन नहीं जाएंगे; इन्हें मोहनसराय की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • बड़ालालपुर तिराहा से फूलवरिया ओवरब्रिज की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे; लहरतारा/चांदपुर की ओर भेजे जाएंगे।
  • मंडुवाडीह पुलिस चौकी से वाहन मंडुवाडीह चौराहा नहीं जाएंगे; मुडैला तिराहा की ओर डायवर्ट होंगे।
  • लहरतारा चौराहा से वाहन मंडुवाडीह नहीं जाएंगे; चांदपुर की ओर भेजे जाएंगे।
  • महमूरगंज क्षेत्र से मंडुवाडीह की ओर जाने वाले वाहनों पर रोक रहेगी।
  • महमूरगंज पुलिस चौकी से ककरमत्ता की ओर वाहन नहीं जाएंगे; सनेही स्कूल/लहरतारा की ओर डायवर्ट होंगे।
  • रथयात्रा चौराहा से आधा घंटा पूर्व महमूरगंज की ओर वाहन नहीं जाएंगे; सिगरा की ओर भेजे जाएंगे।
  • भिखारीपुर तिराहा से बीएलडब्ल्यू की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे; अमरा अखरी/सुंदरपुर की ओर डायवर्ट होंगे।
  • नरिया, चितईपुर से भिखारीपुर की ओर वाहन नहीं जाएंगे; वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट होंगे।
  • काली माता मंदिर चौराहा से पुलिस लाइन/पाण्डेयपुर की ओर वाहन नहीं जाएंगे; पाण्डेयपुर की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
  • लकड़ीमंडी तिराहा से कैंट ओवरब्रिज पर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • मरियाई तिराहा से तेलियाबाग की ओर वाहन नहीं जाएंगे; अंधरापुल/मलदहिया की ओर भेजे जाएंगे।
  • मलदहिया चौराहा से लहुराबीर की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे; वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट होंगे।
  • पिशाचमोचन से लहुराबीर की ओर वाहन नहीं जाएंगे; मलदहिया की ओर डायवर्ट होंगे।
  • चेतगंज से लहुराबीर की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे; बेनियाबाग की ओर भेजे जाएंगे।
  • अमर उजाला तिराहा से लहुराबीर/मैदागिन की ओर 3 घंटे पूर्व बसों/टैम्पो का संचालन बंद रहेगा।
  • विशेश्वरगंज से मैदागिन की ओर 1 घंटे पूर्व चार पहिया वाहन नहीं जाएंगे; गोदौलिया की ओर डायवर्ट होंगे।
  • मच्छोदरी से विशेश्वरगंज की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे; राजघाट की ओर भेजे जाएंगे।
  • भदऊ चुंगी से राजघाट/मालदहिया की ओर वाहन डायवर्ट होंगे।
  • राजघाट पुल से 10 बजे तक मालवाहक वाहनों का संचालन बंद रहेगा।
  • गोदौलिया चौराहा से मैदागिन की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • सोनारपुरा से गोदौलिया की ओर चार पहिया वाहन नहीं जाएंगे।

C- बीएलडब्ल्यू व कार्यक्रम स्थल के आसपास विशेष व्यवस्था

  • सिनेमा हॉल तिराहा से कार्यक्रम स्थल की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा।
  • सेंट्रल मार्केट तिराहा से BLW गेट/गेस्ट हाउस रोड की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • अधिकारी मेस तिराहा से गेस्ट हाउस की ओर वाहन नहीं जाएंगे; सूर्य सरोवर की ओर डायवर्ट होंगे।
  • D-05 रेलवे क्रॉसिंग (बंद) से कंदवा की ओर वाहन नहीं जाएंगे; एफसीआई/नागपुर गेट की ओर भेजे जाएंगे।
  • D-05 रेलवे क्रॉसिंग से सिनेमा हॉल की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • सूर्य सरोवर तिराहा से अधिकारी मेस/सेंट्रल मार्केट की ओर वाहन नहीं जाएंगे; पुलिस चौकी की ओर डायवर्ट होंगे।
  • चेतना दिव्यांग विद्यालय तिराहा से इंटर कॉलेज/कार्यक्रम स्थल की ओर वाहन नहीं जाएंगे; गोमती मार्केट की ओर भेजे जाएंगे।
  • इंटर कॉलेज चौराहा से कार्यक्रम स्थल की ओर किसी भी वाहन का प्रवेश नहीं होगा।
  • गोमती मार्केट से कार्यक्रम स्थल की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे; कंदवा/नागपुर की ओर डायवर्ट होंगे।
  • आवास संख्या 756 के पास चौराहे से भी कार्यक्रम स्थल की ओर किसी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी।

हेल्पलाइन नंबर

  • ट्रैफिक कंट्रोल रूम: +91 7839856994
  • ट्रैफिक हेल्पलाइन: +91 7317202020

प्रशासन की अपील

यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले डायवर्जन प्लान का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *