वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिवसीय काशी दौरे के दौरान मंगलवार को Varanasi को विकास की बड़ी सौगात दी। इस दौरान कुल 6,332.08 करोड़ रुपये लागत की 163 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इसमें 1,054.69 करोड़ रुपये की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 5,277.39 करोड़ रुपये की 113 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
प्रधानमंत्री के काशी आगमन पर बाबतपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सेना के हेलीकॉप्टर से वे बीएलडब्ल्यू हेलीपैड पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका भव्य स्वागत किया।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने बरेका में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित किया और महिला सशक्तिकरण को विकास का मुख्य आधार बताया। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और उन्हें हर स्तर पर समान अवसर मिले।
प्रधानमंत्री ने काशी को 6,332.08 करोड़ रुपये की 163 परियोजनाओं की सौगात दी। लोकार्पण में 308.09 करोड़ रुपये की एसटीपी, 144.43 करोड़ रुपये का कज्जाकपुरा आरओबी और 45.91 करोड़ रुपये का सोवा रिग्पा मेडिकल कॉलेज प्रमुख रहे। वहीं शिलान्यास में 2,464.46 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला मालवीय पुल के पास सिग्नेचर ब्रिज, 1,582.99 करोड़ रुपये की सीवरेज व वाटर सप्लाई योजना और 429.36 करोड़ रुपये का कबीरचौरा मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल शामिल है।


गंगा किनारे घाटों के विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी कई परियोजनाओं की शुरुआत की गई। कुल 41 करोड़ 21 लाख रुपये की योजनाओं के तहत घाटों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। विशेष रूप से दशाश्वमेध घाट के विकास के लिए 827 लाख रुपये की योजना का शिलान्यास किया गया। राजेंद्र प्रसाद, मान मंदिर और त्रिपुरा भैरवी घाटों का भी पुनर्विकास किया जाएगा।

वाराणसी में पीएम मोदी की विकास सौगात
लोकार्पित परियोजनाएँ (कुल ₹1054.69 करोड़)
- एसटीपी (नमामि गंगे योजना, भगवानपुर) – ₹308.09 करोड़
- कज्जाकपुरा आरओबी – ₹144.43 करोड़
- सोवा रिग्पा मेडिकल कॉलेज (सारनाथ) – ₹45.91 करोड़
- 250 एमटी गोदाम (हरहुआ) – ₹0.99 करोड़
- 250 एमटी गोदाम (भवानीपुर) – ₹0.99 करोड़
- 23 विद्यालयों का स्मार्ट क्लास सहित पुनर्विकास – ₹4.63 करोड़
- यूपी कॉलेज मैदान में सिंथेटिक हॉकी टर्फ – ₹8.37 करोड़
- सीएचसी चोलापुर में 50 बेड फील्ड हॉस्पिटल – ₹3.01 करोड़
- काशी विद्यापीठ महिला छात्रावास मरम्मत – ₹3.08 करोड़
- आचार्य नरेंद्र देव छात्रावास मरम्मत – ₹1.71 करोड़
- लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास मरम्मत – ₹1.32 करोड़
- रामनगर वृद्धाश्रम (100 बेड) – ₹24.59 करोड़
- 30 गांवों में पेयजल पाइपलाइन योजना – ₹88.97 करोड़
- भेलूपुर सोलर पावर प्लांट (1 मेगावाट) – ₹7.58 करोड़
- बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रोबोटिक सिस्टम – ₹25.41 करोड़
- संत कबीर प्राकट्य स्थली पर्यटन विकास – ₹6.53 करोड़
- सारनाथ सारंगनाथ मंदिर विकास – ₹2.92 करोड़
- संत रविदास पार्क सौंदर्यीकरण – ₹2.75 करोड़
- चन्द्रावती घाट पुनर्निर्माण – ₹7.58 करोड़
- डिस्ट्रिक्ट पब्लिक हेल्थ लैब – ₹0.83 करोड़
- 2 ट्रांसफर स्टेशन निर्माण – ₹1.80 करोड़
🟠 शिलान्यास परियोजनाएँ (कुल ₹5277.39 करोड़)
🏗️ मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर
- सिग्नेचर ब्रिज (मालवीय पुल के पास) – ₹2464.46 करोड़
- 500 बेड सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल – ₹315.48 करोड़
- दीनदयाल चिकित्सालय रीमॉडलिंग – ₹113.88 करोड़
- एकीकृत मण्डलीय कार्यालय परियोजना – ₹150.36 करोड़
🚧 सड़क एवं परिवहन विकास
- 71 ग्रामीण सड़कें – ₹116.46 करोड़
- वाराणसी–आजमगढ़ रोड चौड़ीकरण – ₹277.43 करोड़
- वाराणसी बाईपास सर्विस रोड – ₹121.28 करोड़
- रेलवे ओवरब्रिज (लाट भैरव क्षेत्र) – ₹144.53 करोड़
- रेल ओवरब्रिज (कादीपुर स्टेशन क्षेत्र) – ₹51.39 करोड़
💧 सीवर एवं पेयजल परियोजनाएँ
- नगरीय सीवरेज व वाटर सप्लाई योजना – ₹1582.99 करोड़
- रामनगर पेयजल योजना – ₹90.85 करोड़
- सुजाबाद पेयजल विस्तार – ₹34.78 करोड़
- हुकुलगंज सीवर योजना – ₹119.35 करोड़
- दुर्गाकुंड–भेलूपुर सीवर योजना – ₹266.49 करोड़
- शिवपुरवा–काजीपुरा सीवर योजना – ₹184.88 करोड़
- प्रहलाद घाट सीवर योजना – ₹58.94 करोड़
🏞️ घाट एवं पर्यटन विकास
- दशाश्वमेध घाट विकास – ₹8.28 करोड़
- काशी विश्वनाथ कॉरिडोर घाट विकास – ₹6.16 करोड़
- अस्सी घाट से रविदास घाट विकास – ₹8.24 करोड़
- गोला घाट से नमो घाट विकास – ₹6.18 करोड़
- अस्सी घाट पुनर्विकास – ₹6.21 करोड़
🏥 स्वास्थ्य एवं शिक्षा
- 100 बेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक – ₹34.97 करोड़
- बाल आश्रय गृह – ₹14.91 करोड़
- मॉडल विद्यालय – ₹24.51 करोड़
- नगर निगम भवन – ₹97.00 करोड़
🏢 अन्य परियोजनाएँ
- अस्सी घाट मैकेनाइज्ड पार्किंग – ₹9.84 करोड़
- लेगेसी वेस्ट प्रबंधन – ₹53.15 करोड़
- 6 ट्रांसफर स्टेशन – ₹22.27 करोड़
- विद्युत उपकेंद्र – ₹13.85 करोड़
इन परियोजनाओं के माध्यम से वाराणसी में सड़क, जल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और शहरी ढांचे को आधुनिक रूप दिया जा रहा है। कुल ₹6332 करोड़ से अधिक की यह योजना काशी को एक वैश्विक धार्मिक और आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम है।
