• Banaras Now, Varanasi
  • August 28, 2026

वाराणसी, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एसएमएस लॉ कॉलेज, वाराणसी में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आवश्यकता है। उन्होंने छात्रों को प्रकृति संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनने और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।

कॉलेज परिसर में आयोजित वृक्षारोपण अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने विभिन्न पौधे लगाए तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में डॉ. संगीता सिंह, श्री अंकित राय, श्री अविनाश राय एवं डॉ. हिमांशु गिरी समेत सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सतत विकास के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *