• Banaras Now, Varanasi
  • July 14, 2026

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी इन दिनों फिल्म ‘काशी’ की शूटिंग का केंद्र बनी हुई है। इसी क्रम में, फिल्म की मुख्य अभिनेत्री अमरीन कुरैशी भी मंगलवार शाम करीब 6 बजे वाराणसी पहुँच चुकी हैं। धर्मनगरी पहुँचते ही अमरीन यहाँ के ऐतिहासिक चेतसिंह किले के पास गईं और वहाँ से अपनी एक बेहद खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए काशी की प्राकृतिक व सांस्कृतिक विरासत की जमकर तारीफ की।

आपको बता दें कि अमरीन कुरैशी बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता साजिद कुरैशी की बेटी हैं और फिल्म जगत में अपनी दमदार अभिनय प्रतिभा के दम पर एक नई पहचान बना रही हैं।

वाराणसी में अपनी फिल्म की शूटिंग के अनुभवों को साझा करते हुए अमरीन बेहद उत्साहित नजर आईं। उन्होंने कहा कि काशी में कैमरे के सामने अभिनय करना मेरे जीवन का एक अविस्मरणीय और कभी न भूलने वाला अध्याय बन गया है। यहाँ के ऐतिहासिक घाट, गंगा मैया का शांत किनारा और हवाओं में घुली आध्यात्मिक ऊर्जा किसी भी कलाकार को एक अलग ही रचनात्मक सुकून देती है। शूटिंग के बहाने मुझे बनारस की प्राचीन संस्कृति को बेहद करीब से जीने का मौका मिला है, जो मेरे लिए एक बेहतरीन सीख है।”

बड़े बैनर नहीं, मजबूत पटकथा है पहली पसंद

ग्लैमर की दुनिया में अपने काम को लेकर स्पष्ट राय रखने वाली अमरीन ने फिल्मों के चयन को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने साफ किया कि वह केवल बड़े बैनर, नामी निर्देशकों या बड़ी स्टारकास्ट के प्रभाव में आकर फिल्में साइन नहीं करतीं।

उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण फिल्म की कहानी (स्क्रिप्ट) और उनका अपना किरदार होता है। अमरीन के मुताबिक, यदि किसी फिल्म की कहानी में गहराई हो और उनका चरित्र समाज पर प्रभाव छोड़ने वाला हो, तो वह तुरंत उस प्रोजेक्ट के लिए हामी भर देती हैं, क्योंकि एक सच्चे कलाकार की वास्तविक पहचान उसके जीवंत किरदार से ही तय होती है।

Author

thefrontfaceindia@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *