• Banaras Now, Varanasi
  • October 11, 2026
Ritesh pandey

वाराणसी: जाने-माने भोजपुरी अभिनेता व गायक रितेश रंजन पांडेय से फोन पर ₹10 लाख की फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद सारनाथ पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सारनाथ थाना क्षेत्र के तिलमापुर निवासी रितेश पांडेय के अनुसार, शुक्रवार को बुलबुल यादव नामक व्यक्ति और उसके एक अज्ञात साथी ने उनके मोबाइल पर कॉल किया। फोन पर बातचीत के दौरान कॉलर ने अपशब्द कहे और ₹10 लाख की मांग रखी। जब अभिनेता ने पैसे देने से साफ मना कर दिया, तो आरोपियों ने उन्हें जान से खत्म करने की सीधी धमकी दी। इस घटना से उनका पूरा परिवार दहशत के साये में है।

अभिनेता ने पुलिस को वह फोन नंबर उपलब्ध करा दिया है जिससे धमकी भरी कॉल आई थी। कार्यवाहक थाना प्रभारी अनुज शुक्ला के मुताबिक, गायक की शिकायत के आधार पर बुलबुल यादव व उसके अज्ञात सहयोगी के खिलाफ जबरन वसूली और धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस की सर्विलांस टीम दिए गए मोबाइल नंबर को ट्रैक कर आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है।

Author

thefrontfaceindia@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *