• Banaras Now, Varanasi
  • August 28, 2026

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष Ajay Rai की तबीयत कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए लखनऊ स्थित Medanta Hospital में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, अजय राय पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल थे, तभी उन्हें अचानक घबराहट और सीने में दर्द महसूस हुआ। कुछ ही देर में वह बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें तुरंत मेदांता अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *