• Banaras Now, Varanasi
  • July 15, 2026

मिर्जापुर: मिर्जापुर में चर्चित वकील राजीव सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के दूसरे आरोपी इंद्रासन बिंद को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार, इंद्रासन बिंद इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी का सहयोगी था और वारदात के बाद से फरार चल रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की, जिसके दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की। इसी दौरान हुई मुठभेड़ में वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि इससे पहले पुलिस ने मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर को भी मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था। इस तरह पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *