• Banaras Now, Varanasi
  • August 28, 2026

वाराणसी: मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लालपुर गांव के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु अदलपुरा स्थित मां शीतला देवी मंदिर में दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ट्रैक्टर चालक संतुलन खो बैठा, जिससे ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार लोग नीचे दब गए।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने घायलों को ट्रॉली से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं।

घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *