• Banaras Now, Varanasi
  • April 18, 2026

वाराणसी: शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या को नियंत्रित करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस अब एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने Reducing Traffic Congestion (RTC) योजना के तहत प्रमुख सड़कों का निरीक्षण कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।

12 किलोमीटर पैदल निरीक्षण

पुलिस आयुक्त ने आशापुर चौराहा से पांडेयपुर चौराहा होते हुए चौकाघाट तक करीब 12 किलोमीटर पैदल चलकर यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और जमीनी हालात का जायजा लिया। इस दौरान कई जगहों पर ट्रैफिक जाम और अव्यवस्थाओं को चिन्हित किया गया।

नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए।

  • बिना नंबर प्लेट वाले वाहन
  • रांग साइड ड्राइविंग
  • तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाना

जैसे मामलों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

अतिक्रमण पर जीरो टॉलरेंस

पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि शहर में अतिक्रमण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिस थाना क्षेत्र में अतिक्रमण पाया जाएगा, वहां के थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

अवैध स्टैंड और सड़क कब्जे पर कार्रवाई

  • अवैध ऑटो रिक्शा स्टैंड हटाए जाएंगे
  • व्यवस्थित पार्किंग लागू की जाएगी
  • ठेला-खुमचा लगाकर सड़क जाम करने वालों पर कार्रवाई
  • दुकानदारों द्वारा सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाया जाएगा

निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद

इस दौरान आलोक प्रियदर्शी, शिवहरी मीणा, प्रमोद कुमार, लिपि नागयाच, अनिल यादव, वैभव बांगर और अंशुमान मिश्र सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। सभी को अपने-अपने क्षेत्रों में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए।

स्पष्ट संदेश

वाराणसी पुलिस ने साफ कर दिया है कि अब ट्रैफिक नियमों और अतिक्रमण पर कोई समझौता नहीं होगा। शहर को जाम मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *