• Banaras Now, Varanasi
  • April 18, 2026

वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार से जुड़े एक संगठित गिरोह का खुलासा किया है। सोना तालाब इलाके में स्थित एक मकान पर छापेमारी के दौरान दो नाबालिग लड़कियों को बरामद कर उन्हें संरक्षण में लिया गया, जबकि गिरोह चलाने के आरोप में एक दंपती को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को इस स्थान पर लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी। सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने मौके पर छापा मारा, जहां से आपत्तिजनक सामग्री के साथ दोनों नाबालिगों को मुक्त कराया गया।

एसीपी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज और शहीदुन्निसा के रूप में हुई है, जो नक्खीघाट क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला ही इस नेटवर्क का संचालन कर रही थी, जबकि उसका पति सहयोग करता था।

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी व्हाट्सएप के माध्यम से नाबालिग लड़कियों की तस्वीरें ग्राहकों को भेजते थे। इसके बाद सौदा तय कर ग्राहकों को बुलाया जाता था। भुगतान के लिए क्यूआर कोड का इस्तेमाल किया जाता था और एक ग्राहक से करीब 3,000 से 5,000 रुपये तक लिए जाते थे।

छापेमारी के दौरान पुलिस को नकदी और अन्य सामान भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही, बरामद नाबालिगों को सुरक्षित स्थान पर भेजने की प्रक्रिया भी जारी है।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *