• Banaras Now, Varanasi
  • April 27, 2026

वाराणसी। शहर में आर्थराइटिस (जोड़ों के दर्द) के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रविवार को एक भव्य वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम Oriana Hospital की ओर से Sigra Stadium में आयोजित किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुबह 7 बजे शुरू हुए इस आयोजन में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को आर्थराइटिस जैसी जोड़ों की बीमारियों के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं ओरिआना हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. अमित जायसवाल (रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जन) ने अर्थराइटिस और रोबोटिक सर्जरी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और समय पर इलाज से जोड़ों की समस्याओं को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और सक्रिय जीवनशैली अपनाएं।

डॉ. अमित जायसवाल ने बताया कि एआई से लैस रोबोटिक आर्म से की गई सर्जरी असाधारण रूप से सटीक होती है, जिसमें मरीज को एक व्यक्तिगत और उपयुक्त इलाज मिलता है। उन्होंने कहा कि इस तकनीक से न केवल सर्जरी की सटीकता बढ़ी है, बल्कि रिकवरी का समय कम हुआ है। दर्द और खून के बहाव में कमी आई है, और इम्प्लांट की स्थिति और उम्र में सुधार हुआ है।

उन्होंने बताया कि आज विश्व के लगभग सभी बड़े ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटरों में रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी हो रही है। हर मरीज का घुटना अलग-अलग होता है, इसलिए हर सर्जरी को कस्टमाइज करना जरूरी है। रोबोटिक तकनीक इसी सिद्धांत पर काम करती है, जिससे मरीजों को बेहतर परिणाम मिलते हैं। इससे सर्जरी के बाद संक्रमण का खतरा भी काफी कम हो जाता है और मरीज जल्दी स्वस्थ हो जाता है। अक्सर मरीज को 1-2 दिन में ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाती है।

वॉकाथॉन के दौरान प्रतिभागियों ने शहर में जागरूकता संदेश देते हुए मार्च किया। कार्यक्रम में शैक्षिक सत्र, फैमिली गेम्स और लकी ड्रा जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिससे लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन का उद्देश्य न केवल लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना था, बल्कि यह संदेश देना भी था कि धीरे चलना मायने नहीं रखता, जब तक आप रुकते नहीं हैं।

डॉ. अमित जायसवाल ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग आर्थराइटिस और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूक हो सकें और एक स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सके।

कार्यक्रम में Rotary Club of Varanasi Vrindavan के पदाधिकारियों और सदस्यों की विशेष उपस्थिति रही। इस दौरान गौरव, सूरज और रोहित समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *