• Banaras Now, Varanasi
  • May 30, 2026

अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के क्रम में पीएम मोदी का वाराणसी आगमन हुआ। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के काशी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं, विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया। वे काशी सांसद, पीएम मोदी के साथ नारी शक्ति वंदन समारोह में मंच साझा करेंगे।

इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी भी मौजूद रहे। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल तथा आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने भी पूजा-अर्चना में सहभागिता की।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी और क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में प्रदेश की समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

उनकी फ्लाइट राजस्थान से बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान सीएम ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और श्री काशी विश्वनाथ का दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया।एयरपोर्ट से निकलने के बाद दोनों नेता काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए रवाना हुए।

रास्ते में शिवपुर, अतुलानंद, पुलिस लाइन तिराहा, चौकाघाट, लहुराबीर और मैदागिन समेत कई स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।मैदागिन चौराहे पर भाजपा शहर दक्षिणी के कार्यकर्ताओं ने विशेष स्वागत किया।

मंदिर के मुख्य द्वार पर शहर दक्षिणी के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन के साथ विशेष रुद्राभिषेक करेंगे। इसके बाद वे जन आक्रोश महिला सम्मेलन में शामिल होंगे। शाम को उनका नमो घाट पर आयोजित गंगा आरती में भाग लेने का कार्यक्रम निर्धारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *