• Banaras Now, Varanasi
  • July 15, 2026

वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को मंडलीय चिकित्सालय में कार्यरत दर्जनों नर्सों को सम्मानित किया गया। सभी नर्सिंग स्टाफ का पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी द्वारा अंगवस्त्रम प्रदान कर अभिनंदन किया गया।

उन्होंने तमाम नर्सों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब मरीज़ अस्पताल में भर्ती होते है, तो नर्स के मातृत्व में ही इनका उपचार होता है। दवा के साथ साथ इनकी मेहनत, इनकी लगन और इनका मरीज़ों के प्रति जो वात्सल्य का भाव रहता है, वो इन मरीजों के इलाज़ में काफ़ी महत्वपूर्ण योगदान निभाता है। डॉ तिवारी ने कहा आज अंतराष्ट्रीय नर्स दिवस पर आप सभी का अभिनंदन कर ख़ुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ।

इस अवसर पर मंडलीय चिकित्सालय अधीक्षक डा ब्रजेश कुमार, मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह डब्बू, पूर्व मण्डल अध्यक्ष गोपालजी गुप्ता, पार्षद संजय केशरी, इंद्रेश सिंह समेत तमाम कार्यकर्ता एवं चिकित्सीय स्टाफ उपस्थित रहे।

Author

thefrontfaceindia@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *