• Banaras Now, Varanasi
  • July 14, 2026

वाराणसी। चितईपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर इलाके में एक बार फिर अवैध गतिविधियों का बड़ा खुलासा हुआ है। एसओजी-2 और चितईपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर स्पा पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान मौके से 4 युवक और 2 युवतियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कई आपत्तिजनक वस्तुएं और शक्तिवर्धक दवाएं भी बरामद की हैं, जिससे अवैध गतिविधियों की पुष्टि और मजबूत हुई है।

जानकारी के अनुसार, यह अवैध कारोबार सुंदरपुर स्थित सं फ्लॉवर अकादमी के पास दीपक सिंह नामक व्यक्ति के मकान में संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर को घेराबंदी कर जांच शुरू की और संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, पिछले 6 महीनों में वाराणसी के विभिन्न इलाकों में इस तरह के एक दर्जन से अधिक मामलों का खुलासा हो चुका है, बावजूद इसके अवैध गतिविधियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं, जिससे पुलिस की सतर्कता और कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *