• Banaras Now, Varanasi
  • July 14, 2026

वाराणसी। हरिश्चन्द्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वाराणसी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश-परीक्षा आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रजनीश कुँवर ने जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यर्थी 9 मई 2026 से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को सबसे पहले महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की वेबसाइट पर समर्थ पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। इसके बाद महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन पत्र भरा जा सकेगा।

इस वर्ष भी स्नातक स्तर पर बी.ए., बी.एस-सी., बी.कॉम एवं बी.बी.ए. पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। वहीं स्नातकोत्तर स्तर पर विज्ञान संकाय में एम.एस-सी. रसायन विज्ञान, प्राणि विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भौतिक विज्ञान, गणित एवं सांख्यिकी में प्रवेश लिया जाएगा।

कला संकाय में एम.ए. हिन्दी, भूगोल, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान एवं अंग्रेजी विषयों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके अतिरिक्त वाणिज्य संकाय में एम.कॉम तथा विधि विभाग में एलएल.बी. पाठ्यक्रम के लिए भी ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।

महाविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पहले कॉलेज की वेबसाइट से विवरणिका (प्रॉस्पेक्टस) डाउनलोड कर ध्यानपूर्वक पढ़ने की अपील की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपूर्ण अथवा त्रुटिपूर्ण आवेदन की पूरी जिम्मेदारी अभ्यर्थी की स्वयं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *