• Banaras Now, Varanasi
  • May 29, 2026

वाराणसी। तेज गर्मी और लगातार बढ़ रहे तापमान को ध्यान में रखते हुए हिंदू युवा वाहिनी वाराणसी महानगर के स्वतंत्र वीर सावरकर मंडल की ओर से तेलियाना फाटक स्थित ओवरब्रिज के पास नि:शुल्क शुद्ध पेयजल प्याऊ की शुरुआत की गई। इस आयोजन का उद्देश्य “सेवा ही संगठन” की भावना के तहत आम लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाना रहा।

प्याऊ का शुभारंभ हिंदू युवा वाहिनी वाराणसी मंडल प्रभारी एवं वाराणसी विकास प्राधिकरण सदस्य अम्बरीश सिंह ‘भोला’ द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना मानव सेवा का बड़ा कार्य है। संगठन हमेशा सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है और आगे भी जनहित से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग तक सेवा कार्यों के माध्यम से पहुंचना संगठन की प्राथमिकता है।

मंडल के मीडिया प्रभारी किशन मौर्य ने बताया कि प्रचंड गर्मी में राहगीरों और आमजन को राहत देने के लिए इस नि:शुल्क प्याऊ की व्यवस्था की गई है। संगठन का प्रयास है कि मजदूरों, यात्रियों और जरूरतमंद लोगों को आसानी से शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके। हिंदू युवा वाहिनी पूर्व से ही समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों में समर्पित रही है तथा आगे भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष अजय सिंह, नीतीश सिंह, ओमप्रकाश, मंडल संयोजक मिंटू गुप्ता, अनिकेत वर्मा, अनीश मौर्य, किशन मौर्य, शुभम, अंशु, विकास, तरुण, रवि और राकेश सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *