• Banaras Now, Varanasi
  • May 29, 2026

वाराणसी। हरिश्चन्द्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) अध्ययन केंद्र-48048 में जुलाई 2026 शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. ओम शर्मा ने बताया कि विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, सर्टिफिकेट, डिप्लोमा एवं पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि स्नातक स्तर पर बी.ए. एवं बी.कॉम., जबकि स्नातकोत्तर स्तर पर इतिहास, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, एम.कॉम. तथा एम.एससी. रसायन विज्ञान जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश की सुविधा उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त विभिन्न विषयों में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और विधि के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं।

प्रो. शर्मा ने जानकारी दी कि जुलाई 2026 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से की जा रही है। इग्नू में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इच्छुक छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इग्नू अध्ययन केंद्र-48048, हरिश्चन्द्र पीजी कॉलेज, वाराणसी में संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *