• Banaras Now, Varanasi
  • July 14, 2026

वाराणसी। धर्मनगरी काशी में स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के घाट पर आयोजित माँ गंगा आरती के दौरान मंगलवार को एक अनोखा और दिव्य दृश्य देखने को मिला। देश के प्रसिद्ध तालवादक पद्मश्री शिवमणि ने अपने ड्रम वादन से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत शिवमणि जी ने माँ गंगा की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना के साथ की। इसके बाद जैसे ही गंगा आरती आरंभ हुई, उन्होंने अपने विशेष अंदाज में ड्रम वादन शुरू किया। उनके सुर और ताल ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

गंगा तट पर उपस्थित श्रद्धालु इस अद्भुत प्रस्तुति को देख भावविभोर हो उठे। संगीत और भक्ति के इस संगम ने आरती के माहौल को और अधिक दिव्य एवं आलोकमय बना दिया। “हर हर महादेव” के जयघोष से पूरा घाट गूंज उठा।

यह आयोजन काशी की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा और भारतीय संगीत कला के अनूठे मेल का प्रतीक बन गया, जिसे श्रद्धालु लंबे समय तक याद रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *